हवाई यात्रा हुई महंगी! सिर्फ एक महीने में 72 घरेलू रूट्स पर 20% तक बढ़ा किराया
विमानन नियामक संस्था नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के आंकड़ों के मुताबिक, जून में देश के 72 घरेलू मार्गों पर औसत हवाई किराया पिछले महीनों की तुलना में लगभग 20.5% तक बढ़ गया है। सरकार ने बताया कि एयरलाइंस की परिचालन लागत, ईंधन की कीमतें और अन्य कारक किराए को प्रभावित करते हैं और किराए का विनियमन सरकार के अधीन नहीं है।