हवाई यात्रियों की शिकायतें पिछले साल के 98% के बराबर इस साल 6 महीने में आईं: सरकार

भारत में हवाई यात्रा को लेकर शिकायतों में वृद्धि दर्ज की गई है। नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने संसद में बताया है कि 2025 की पहली छमाही में डीजीसीए को यात्रियों से 3,925 शिकायतें मिलीं जो 2024 की कुल 4,016 शिकायतों के बेहद करीब (98%) है। इस दौरान तकनीकी खराबियों से जुड़ी 183 शिकायतें दर्ज की गईं।