हवाई सफर होगा सस्ता? एयरलाइन कंपनियों ने की जेट फ्यूल को GST के दायरे में लाने की मांग

PTI के अनुसार, एअर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने सरकार से जेट फ्यूल को GST के दायरे में लाने की मांग की है। कंपनियों के अनुसार, इससे उनके परिचालन खर्च में कमी आएगी। बकौल रिपोर्ट्स, अगर जेट फ्यूल 5% जीएसटी के दायरे में आता है तो एयरलाइंस की लागत घट सकती है जिससे हवाई किराया सस्ता होने की संभावना बढ़ेगी।