हवस मिटाने के लिए किया अपराध: बच्ची का गुप्तांग काटने के दोषी की अपील खारिज कर हाईकोर्ट
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 1988 में 4-वर्षीय बच्ची का प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काटने के दोषी की अपील शुक्रवार को खारिज कर दी और ज़मानत बॉन्ड रद्द करते हुए आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया। कानपुर की अदालत ने 1992 में शख्स को 5-साल की सज़ा सुनाई थी। हाईकोर्ट ने कहा कि 'यह अपराध हवस को पूरा करने के लिए किया गया'।