हवा भरा हुआ इंजेक्शन लगाकर 4 मरीज़ों की हत्या के लिए अमेरिकी नर्स दोषी करार
टेक्सास के पुरुष नर्स विलियम जॉर्ज डेविस को हवा भरा हुआ इंजेक्शन लगाकर 4 मरीज़ों की हत्या करने के मामले में दोषी ठहराया गया है। एक अभियोजक ने कहा कि डेविस को 'लोगों को मारना पसंद था'। वहीं, एक अन्य अभियोजक ने कहा कि डेविस के जाने के बाद अस्पताल में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है।