हवाई हमले के सायरन के बीच युद्ध के पहले दिन 21-वर्षीय यूक्रेनी युवती ने कीव में की शादी

यूक्रेन की राजधानी कीव की सिटी काउंसिल में कार्यरत 21-वर्षीय युवती यारिना अरीवा ने रूस से युद्ध के पहले दिन हवाई हमले के सायरन बजने के बीच शादी की। यारिना और सिवातोस्लाव फुर्सिन की शादी पहले 6 मई को होने वाली थी। यारिना ने कहा, "शायद हमारी मौत हो सकती है...हम बस उससे पहले शादी करना चाहते थे।"