हस्तक्षेप करने वाले याद रखें हमारे जवाब का नतीजा ऐसा होगा जो पहले कभी नहीं देखा: पुतिन

यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है, "हमारी योजना...यूक्रेन का क्षेत्र कब्ज़ाने की नहीं है। हमारा मकसद यूक्रेन का विसैन्यीकरण और उसे नाज़ियों से मुक्त कराना है।" बकौल पुतिन, "इसमें हस्तक्षेप की कोशिश करने वाले...याद रखें कि हम तुरंत कार्रवाई करेंगे जिसके परिणाम...ऐसे होंगे जो आपने पहले कभी नहीं देखे होंगे।"