हाईकोर्ट ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों में हत्या के 6 आरोपियों को दी ज़मानत

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को 2020 में हुए उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से संबंधित एक हत्या के मामले में 6 लोगों को ज़मानत दे दी। इन्होंने कथित तौर पर एक मिठाई की दुकान में आग लगा दी थी जिससे वहां काम करने वाले 22-वर्षीय वेटर की जलने से मौत हो गई थी। इस मामले में 12 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी।