inshorts

हाईकोर्ट ने अंकित गुर्जर की मौत संबंधी मामले की जांच सीबीआई को सौंपी

दिल्ली हाईकोर्ट ने 29 वर्षीय अंकित गुर्जर की मौत संबंधी मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है। दरअसल, अंकित की तिहाड़ जेल में अधिकारियों द्वारा कथित रूप से पिटाई किए जाने के बाद मौत हो गई थी। अंकित के परिवार का आरोप है कि प्रोटेक्शन मनी नहीं देने के कारण जेल अधिकारियों ने उसकी हत्या की थी।