हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार की समिति को ऑक्सीजन की कमी से मौतों की जांच की दी मंज़ूरी
दिल्ली हाईकोर्ट ने 'आप' सरकार द्वारा गठित समिति को कोविड-19 की दूसरी लहर में कथित तौर पर ऑक्सीजन की कमी से राष्ट्रीय राजधानी में हुई मौतों की जांच करने के लिए मंज़ूरी प्रदान की है। दिल्ली सरकार ने कहा, "हम चाहते हैं कि सच...सामने आए।" इससे पहले, उप-राज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली सरकार की समिति को खारिज कर दिया था।