हाईकोर्ट ने पत्नी के 'तालमेल न बिठाने के रवैये' को लेकर शख्स की तलाक की अर्ज़ी को दी मंज़ूरी
दिल्ली हाईकोर्ट ने पत्नी के 'तालमेल न बिठाने के रवैये' के चलते मानसिक क्रूरता का सामना कर रहे शख्स की तलाक की अर्ज़ी को मंज़ूरी प्रदान की है। अपीलकर्ता पर उसकी पत्नी ने दहेज मांगने का आरोप लगाया था जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। अपीलकर्ता की 2001 में शादी हुई थी और 16-साल बाद पति-पत्नी अलग हो गए थे।