हाईकोर्ट ने रेप के बाद नाबालिग की हत्या के मामले में सज़ा-ए-मौत पाने वाले शख्स को किया बरी
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नाबालिग से रेप के बाद उसकी हत्या के मामले में सज़ा-ए-मौत पाने वाले नाज़िल नामक एक शख्स को यह कहते हुए बरी कर दिया है कि अभियोजन पक्ष अपना मामला साबित करने में विफल रहा। एक निचली अदालत ने दिसंबर, 2019 में नाज़िल को सज़ा सुनाई थी। नाज़िल को एक एनकाउंंटर के बाद गिरफ्तार किया गया था।