inshorts

हाईवे खाली कराने के लिए किसानों से बातचीत जारी है: एससी से हरियाणा सरकार

हरियाणा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर बताया है कि किसान आंदोलन के कारण बंद पड़ी अंतर्राज्यीय सड़कों व राष्ट्रीय राजमार्गों को खाली करवाने के लिए पूरी कोशिश हो रही है। सरकार के अनुसार, किसान व किसान संगठनों से बातचीत कर अवरोधों को हटाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि लोगों के लिए यातायात सुगम हो सके।