महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मंगलवार को वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे (मुंबई) पर एक कार में आग लगने के बाद उसमें सवार लोगों की मदद करने के लिए रुक गए। घटना का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें शिंदे कार ड्राइवर से बात करते दिख रहे हैं। एक अधिकारी के मुताबिक, दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।