यमन के हाउती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब ग्रां प्री के सर्किट से लगभग 15 किलोमीटर दूर हुए एक मिसाइल हमले की ज़िम्मेदारी लेने के बाद F1 ने पुष्टि की है कि रेस निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी। बकौल F1, "सभी हितधारकों, सऊदी सरकार के अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसी के बीच व्यापक चर्चा हुई...आश्वासन दिया गया है कि इवेंट सुरक्षित है।"