गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) की एक हाउसिंग सोसायटी की लिफ्ट में एक महिला के कुत्ते द्वारा बच्चे को काटने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि कुत्ते की मालकिन ने छटपटा रहे बच्चे की कोई मदद नहीं की। पुलिस ने 5 सितंबर की घटना को लेकर बच्चे के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।