रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच 11-वर्षीय एक बच्चे ने यूक्रेनी शहर ज़ापोरिज़झिया से स्लोवाकिया तक पहुंचने के लिए 1,000-किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की। बैग, पासपोर्ट, मां का नोट और हाथ पर लिखे फोन नंबर के साथ उसने यह यात्रा अकेले की क्योंकि उसके माता-पिता को कथित तौर पर एक बीमार रिश्तेदार की देखभाल के लिए यूक्रेन में रुकना पड़ा।