inshorts

हाथ में इम्प्लांट कराई चिप की मदद से अपनी टेस्ला कार को यूएस में अनलॉक करता दिखा शख्स

अमेरिका के ब्रैंडन डेलाली नामक शख्स ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने हाथ में इम्प्लांट कराई चिप की मदद से अपनी टेस्ला कार को अनलॉक करता हुआ दिख रहा है। बकौल ब्रैंडन, चिप को लगवाने के लिए उन्होंने $400 खर्च किए। चिप का इस्तेमाल डेटा स्टोर करने व अन्य कामों के लिए भी हो सकता है।