हाथ में चाकू लिए शख्स ने दिल्ली में महिला को घसीटा व मारी लात; वीडियो आया सामने
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है जिसमें एक शख्स हाथ में चाकू लिए महिला के बाल पकड़कर उसे घसीटता हुआ दिख रहा है। मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को टैग कर लिखा, "यह...बेहद विचलित करने वाला है।" वीडियो में शख्स महिला को लात मारते हुए व लोगों को गालियां देता दिख रहा है।