सुप्रीम कोर्ट ने यूपी की जेल में बंद पत्रकार सिद्दीकी कप्पन को ज़मानत दे दी है। अदालत ने कहा, "हर व्यक्ति को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार है। कप्पन इस विचार का प्रचार कर रहे थे कि पीड़िता (हाथरस की लड़की) को न्याय की ज़रूरत है।" बेंच ने यूपी सरकार से पूछा, "क्या यह कानून की नज़र में अपराध है?"