टाटा सन्स के पूर्व-चेयरमैन साइरस मिस्त्री रविवार को उदवाडा (गुजरात) स्थित एक पारसी धार्मिक स्थल से लौट रहे थे जब उनकी कार हादसे में मौत हो गई। मिस्त्री एक निजी कार्यक्रम में गए थे और उनके साथ पंडोले परिवार के तीन सदस्य (अनाहिता, डेरियस और जहांगीर पंडोले) भी मौजूद थे। हादसे में जहांगीर पंडोले की भी मौत हो गई थी।