विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) में 15 सितंबर-2019 को एक नाव दुर्घटना में अपनी 2 बेटियों को खोने वाले एक दंपति के घर हादसे के ठीक 2 साल बाद आईवीएफ प्रक्रिया के ज़रिए जुड़वां बेटियों का जन्म हुआ है। बच्चियों की मां भाग्यलक्ष्मी ने कहा, "हम बहुत खुश और धन्य हैं।" हादसे में बच्चियों की दादी की भी मौत हो गई थी।