बीसीसीआई के पूर्व चयनकर्ता एम.एस.के. प्रसाद ने गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर कहा है, "जब भी वह अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो मुझे गर्व होता है और मुझे लगता है जैसे मेरे बेटे ने अच्छा प्रदर्शन किया है।" उन्होंने आगे कहा, "उनकी खूबी यह है कि उनके बेसिक्स मज़बूत हैं...भारतीय क्रिकेट को हार्दिक पांड्या की ज़रूरत है।"