हार्दिक की कप्तानी में भारत ने आयरलैंड को हराया, 109 रनों का लक्ष्य 56 गेंदों में हासिल किया
डबलिन में खेले गए बारिश से प्रभावित पहले टी-20I में भारत ने आयरलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में पहली बार भारतीय टीम टी-20I मैच खेलने उतरी थी। आयरलैंड ने बल्लेबाज़ हैरी टेक्टोर के 64* रनों की बदौलत 108/4 का स्कोर बनाया। जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम ने 56-गेंदों में लक्ष्य हासिल कर लिया।