हार्दिक ने सीएसके के खिलाफ मैच से पहले धोनी के साथ शेयर की तस्वीरें, कहा- मेरे मेन मैन

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने सीएसके के पूर्व कप्तान एम.एस. धोनी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं और कैप्शन लिखा, "मेरे मेन मैन"। रविवार को गुजरात टाइटंस व सीएसके के बीच होने वाले मैच से पहले दोनों एक-दूसरे से मिले। गुजरात टाइटंस आईपीएल 2022 की अंकतालिका में शीर्ष पर है जबकि सीएसके 9वें स्थान पर है।