हार्दिक पंड्या के आउट होने पर 'फ*** ऑफ' कहते हुए चिल्लाए शुभमन गिल
नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद) में रविवार को एमआई के कप्तान हार्दिक पंड्या के आउट होने पर जीटी के कप्तान शुभमन गिल 'फ*** ऑफ' कहते हुए चिल्लाए जिसका वीडियो वायरल हो गया है। हार्दिक ने आउट होने से पहले आखिरी ओवर की पहली 2-गेंद पर एक छक्का और एक चौका जड़ा था। मैच में जीटी ने 6-रन से जीत हासिल की।