गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने रविवार को टॉस से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के कार्यवाहक कप्तान क्रुणाल पंड्या की कॉलर व टोपी ठीक किए। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को गले से लगाया। गौरतलब है, हार्दिक व क्रुणाल आईपीएल में एक मैच में कप्तानी करने वाले भाइयों की पहली जोड़ी बन गए हैं।