भारतीय ऑल-राउंडर हार्दिक पंड्या ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20I में 7 चौके और 5 छक्के की मदद से 30 गेंदों पर नाबाद 71 रन बनाए जो टी20I क्रिकेट में उनका अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले पंड्या का टी20I में सबसे बड़ा स्कोर 51 रन था जो उन्होंने जुलाई, 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था।