भारतीय ऑल-राउंडर हार्दिक पंड्या ने बल्लेबाज़ों की ताज़ा टी20I रैंकिंग में 22 स्थान की छलांग लगाई है और वह अब 65वें पायदान पर पहुंच गए हैं। गौरतलब है, हार्दिक ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20I में 30 गेंदों पर नाबाद 71 रन बनाए थे जो टी20I क्रिकेट में उनका अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।