हार्दिक पंड्या ने अपनी पत्नी नताशा स्टैनकोविक के माता-पिता से पहली बार मुलाकात करने का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर शेयर किया। पंड्या ने कैप्शन लिखा, "वीडियो और फोन कॉल से लेकर अंतत: व्यक्तिगत तौर पर मिलने तक, नताशा के (और अब मेरे) परिवार से पहली बार मिलकर बहुत अच्छा लगा। इन पलों के लिए आभारी हूं।"