हार्दिक व क्रुणाल पंड्या बने आईपीएल में एक मैच में कप्तानी करने वाले भाइयों की पहली जोड़ी

गुजरात टाइटंस (जीटी) के कप्तान हार्दिक पंड्या और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कार्यवाहक कप्तान क्रुणाल पंड्या आईपीएल में एक मैच में कप्तानी करने वाले भाइयों की पहली जोड़ी बन गए हैं। एलएसजी ने जीटी के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। आईपीएल-2023 में एलएसजी ने पहली बार क्विंटन डीकॉक को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।