हाल के समय में आतंकवादी समूहों को अफगानिस्तान में सबसे अधिक आज़ादी: रिपोर्ट

संयुक्त राष्ट्र महासचिव की रिपोर्ट के अनुसार, हाल में आतंकवादी समूह अफगानिस्तान में कहीं अधिक आज़ादी से रह रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि ऐसा कोई संकेत नहीं है कि तालिबान ने विदेशी आतंकवादियों की गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए कोई कदम उठाए हों। बकौल रिपोर्ट, इंडोनेशिया व फिलीपींस ने आतंकवाद के विरोध में उल्लेखनीय काम किया है।