हाल में बूचा शहर में निर्दोष नागरिकों की हत्याओं की खबर बहुत ही चिंताजनक थी: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ वर्चुअल समिट में सोमवार को कहा, "हाल में बूचा शहर में निर्दोष नागरिकों की हत्याओं की खबर बहुत ही चिंताजनक थी...हमने इसकी तुरंत निंदा की और निष्पक्ष जांच की मांग भी की।" बकौल पीएम, "हम आशा करते हैं...रूस और यूक्रेन के बीच चल रही बातचीत से शांति का मार्ग निकलेगा।"