हाल ही में पद्मश्री से सम्मानित हुईं 102-वर्षीय सोशल वर्कर शकुंतला चौधरी का हुआ निधन

असम की 102-वर्षीय गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता शकुंतला चौधरी का रविवार को निधन हो गया जिन्हें गणतंत्र दिवस पर सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित करने का ऐलान किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताते हुए कहा, "उन्हें गांधीवादी मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए याद रखा जाएगा। सरनिया आश्रम में उनके नेक कार्यों ने कई ज़िंदगियों पर सकारात्मक प्रभाव डाला।"