दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर एक याचिका पर शनिवार को सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एन.वी. रमणा ने केंद्र से कहा, "आप देखिए हालात कितने खराब हैं...हम घरों में भी मास्क पहन रहे हैं।" इस पर केंद्र ने कहा, "पिछले 5-6 दिनों में हमने जिस तरह का प्रदूषण देखा, वह पंजाब में पराली जलाने से हुआ है।"