नए सरकारी सर्वे के मुताबिक, भारत के किन राज्यों में है सर्वाधिक वन क्षेत्र?

हाल ही में जारी हुई फॉरेस्ट सर्वे रिपोर्ट 2021 के मुताबिक, भारत में सर्वाधिक वन क्षेत्र मध्य प्रदेश में है जिसके बाद अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र का स्थान है। बकौल सर्वे, कुल क्षेत्रफल में से वन क्षेत्र के मामले में मिज़ोरम (84.53%), अरुणाचल प्रदेश (79.33%), मेघालय (76%), मणिपुर (74.34%) और नागालैंड (73.9%) शीर्ष 5 राज्य हैं।