हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद पहली बार अदाणी समूह की सभी कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हुए बंद
अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा जनवरी में अदाणी समूह पर धोखाधड़ी के आरोप लगाने के बाद बुधवार को पहली बार समूह की सभी 10 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ के शेयर सर्वाधिक 15% चढ़े जबकि अदाणी ट्रांसमिशन और अदाणी पावर ने 5% की दैनिक सीमा को छुआ। अदाणी टोटल गैस के शेयर 4.9% चढ़े।