हिंडनबर्ग को 413 पेज का जवाब देने के बाद चढ़े अदाणी एंटरप्राइजेज़ के शेयर
हिंडनबर्ग रिसर्च के धोखाधड़ी के आरोपों पर अदाणी समूह द्वारा 413 पेज का जवाब जारी करने के बाद सोमवार को शुरुआती कारोबार में अदाणी एंटरप्राइजेज़ के शेयर 7% से अधिक चढ़े। अदाणी पोर्ट्स के शेयरों की कीमतों में भी 4% की उछाल आई लेकिन समूह की अन्य सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में लगातार तीसरे दिन 20% तक की गिरावट आई।