हिंडनबर्ग 'दशकों' के अनुभव का दावा करती है लेकिन उसकी स्थापना 2017 में हुई थी: अदाणी
अदाणी समूह ने हिंडनबर्ग रिसर्च के धोखाधड़ी के आरोपों के बाद जारी किए गए 413 पेज के जवाब में कहा है कि हिंडनबर्ग, इसके कर्मचारी और इसके निवेशकों के बारे में ज़्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं है। समूह ने कहा, "इसकी (हिंडनबर्ग) वेबसाइट का दावा है कि...कंपनी के पास दशकों का अनुभव है लेकिन इसकी स्थापना 2017 में ही हुई थी।"