हिंडनबर्ग ने एफपीओ को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए धोखाधड़ी के आरोप: अदाणी समूह
हिंडनबर्ग द्वारा अदाणी समूह पर स्टॉक मार्केट में 'बेहिसाब' हेरफेर और धोखाधड़ी के आरोप लगाए जाने के बाद समूह ने प्रतिक्रिया दी है। अदाणी समूह ने रिपोर्ट को 'निराधार और दुर्भावनापूर्ण' बताया और कहा कि यह कंपनी को बदनाम करने की कोशिश है। अदाणी समूह के अनुसार, रिपोर्ट की टाइमिंग का उद्देश्य कंपनी के आगामी एफपीओ को नुकसान पहुंचाना है।