हिंद महासागर की गहराइयों में मिले अनोखे समुद्री जीव, जारी की गईं तस्वीरें

म्यूज़ियम्स विक्टोरिया रिसर्च इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं ने हिंद महासागर के जलमग्न ज्वालामुखियों के पास 'अनोखे' समुद्री जीव खोजे हैं जिनमें बिना आंखों वाली ईल, चमगादड़ जैसी मछली और अंडाशय वाली लिज़र्ड फिश शामिल है। ऑस्ट्रेलिया के कोकोस आइलैंड्स मरीन पार्क में एक अभियान के दौरान ये जीव दिखे। एक वैज्ञानिक ने कहा, "हमने...संभावित नई प्रजातियों की बड़ी संख्या खोजी है।"