हिंद महासागर में शार्क की रहस्यमयी कब्रगाह में मिले सैंकड़ों दांत, तस्वीरें आईं सामने
हिंद महासागर में 5400 मीटर की गहराई पर शार्क की एक रहस्यमयी कब्रगाह मिली है जिससे सैंकड़ों नुकीले दांत भी बरामद हुए हैं। यह खोज ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय विज्ञान एजेंसी 'सीएसआईआरओ' के रिसर्च पोत 'आरवी इन्वेस्टिगेटर' ने की। एक अधिकारी ने बताया कि विशाल मेगालोडॉन शार्क की पूर्वज शार्क के अलावा माको और वाइट शार्क के भी दांत मिले हैं।