फेसबुक की पूर्व कर्मचारी और व्हिसलब्लोअर फ्रांसेस हॉगेन ने कहा है कि भारत में कुछ फेसबुक ग्रुप द्वारा हेट स्पीच और भ्रम फैलाने की बात जानने के बावजूद फेसबुक कोई कार्रवाई नहीं कर सका। बकौल हॉगेन, हिंदी और बंगाली के क्लासिफायर न होने के चलते आरएसएस से जुड़े पेज और यूज़र्स के ऐसे कंटेंट को कभी 'फ्लैग' नहीं किया गया।