केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को हिंदी दिवस पर सूरत (गुजरात) के एक सम्मेलन में कहा कि हिंदी देश की सभी भाषाओं की मित्र है। शाह ने कहा, "कुछ लोग हिंदी को लेकर दुष्प्रचार कर रहे हैं कि...यह गुजराती, तमिल और मराठी की प्रतिद्वंद्वी है।" बकौल शाह, "हिंदी देश में किसी दूसरी भाषा की प्रतिद्वंद्वी नहीं हो सकती।"