हिंदी ने विश्वभर में भारत को एक विशिष्ट सम्मान दिलाया है: ‘हिंदी दिवस’ पर पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 'हिंदी दिवस' के मौके पर ट्वीट किया, "हिंदी ने विश्वभर में भारत को एक विशिष्ट सम्मान दिलाया है। इसकी सरलता, सहजता और संवेदनशीलता हमेशा आकर्षित करती है।" वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, "राजभाषा हिंदी राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोती है। हिंदी सभी भारतीय भाषाओं की सखी है।"