हिंदू धर्म की रक्षा के लिए 3000 मंदिरों का निर्माण कराएगी आंध्र प्रदेश सरकार
आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री कोट्टू सत्यनारायण ने कहा है कि मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी के निर्देश पर हिंदू धर्म की रक्षा और प्रचार के लिए राज्य में करीब 3000 मंदिर बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा की राज्य में शुरू हो चुके 1,330 मंदिरों के निर्माण के अलावा 1,465 अन्य मंदिर और विधायकों के आग्रह पर 200 मंदिर बनाए जाएंगे।