हिंदू युवक की हत्या करने के आरोप में यूपी में 3 लोग गिरफ्तार, मुस्लिम लड़की से था प्रेम-प्रसंग

बस्ती (यूपी) पुलिस ने एक हिंदू युवक की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में 3-लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, युवक का एक मुस्लिम लड़की से प्रेम-प्रसंग था और 26-अगस्त को लड़की के परिजन ने उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। बकौल पुलिस, परिजन द्वारा युवक का शव दफनाते समय लड़की ने ज़हर खाकर खुदकुशी की थी।