हिंदू लड़की से दोस्ती करने पर कर्नाटक में कॉलेज के छात्रों ने मुस्लिम युवक को पीटा

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ ज़िले में कॉलेज के छात्रों द्वारा हिंदू लड़की से दोस्ती करने पर एक मुस्लिम युवक को पीटने का मामला सामने आया है। ज़िले के पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश सोनवणे ने बताया कि मामले में दीक्षित, धनुष, प्रज्ज्वल, तनुज, अक्षय, मोक्षित, गौतम व अन्य के खिलाफ आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया है।