हिंदू श्रद्धालुओं को मंदिर ले जा रही नाव के पलटने से बांग्लादेश में 24 लोगों की मौत

बांग्लादेश के पंचगढ़ ज़िले में रविवार को हिंदू श्रद्धालुओं को मंदिर ले जा रही एक नाव के पलटने से 24 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों लोग लापता हो गए। बतौर खबर, नाव पर 70 से अधिक लोग सवार थे। एक अधिकारी ने बताया कि लापता लोगों को ढूंढने के लिए बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।