गुजरात सरकार ने राम नवमी पर खंभात में हुई हिंसा के आरोपियों से कथित तौर पर संबंधित कुछ संपत्तियों को ध्वस्त करने के लिए शुक्रवार को बुल्डोज़रों का इस्तेमाल किया। घटना का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। खंभात की एसडीएम निरुपा गड़वी ने कहा है, "हमें ज़िलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक (एसपी) द्वारा अनाधिकृत ढांचे हटाने का निर्देश मिला था।"